दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर सवाई माधोपुर के सुरेली से चौथ का बरवाड़ा ट्रैक के बीच दो युवकों के शव पटरी के पास मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवकों में से एक युवक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान नहीं होने पर चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने शव जीआरपी को सौंप दिया है। दूसरे शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।चौथ का बरवाड़ा थाना एसआई बाबूद्दीन खान ने बताया कि पहला शव पावडेरा रेलवे फाटक से 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मृतक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है तथा उसने लाल शर्ट एवं नीली जींस पहनी हुई है। एसआई ने बताया कि शव की पहचान नहीं होने पर सवाई माधोपुर से जीआरपी पुलिस को बुलवाकर शव को सवाई माधोपुर मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।उन्होंने बताया कि दूसरा शव सुरेली रेलवे स्टेशन के पास मिला। मृतक युवक की पहचान दिलीप पुत्र भेरू खटीक निवासी डीडायच के रूप में हुई है। मृतक दिलीप शुक्रवार शाम से घर से गायब था। उसके परिजन उसकी तलाश भी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को चौथ का बरवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दिलीप के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.