मानव अंग मिलने से सनसनी
सवाई माधोपुर 19 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र में आज अल सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरानी ट्रक यूनियन के नजदीक चेतक पार्क के गेट के पास एक कटा हुवा इंसानी पैर पडा मिला । सूचना के साथ ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुवे इंसानी पैर को कब्जे में लिया । इस दौरान फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया । जिसमें मौके से तथ्य जुटाए । पुलिस के पहुँचने से पूर्व इंसानी पैर को सुअर इधर उधर खींच रहे थे । जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने मानटाउन पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची मानटाउन थाना पुलिस ने इंसानी पैर को फोरेंसिक जाँच एंव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया । फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह इंसानी पैर किसका है और यहाँ कैसे आया ।
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.