संवासा नदी में शव मिलने से फैली सनसनी

संवासा नदी में शव मिलने से फैली सनसनी

संवासा नदी में शव मिलने से फैली सनसनी
बौंली 27 दिसम्बर। क्षेत्र की संवासा नदी में शनिवार रात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थानाधिकारी नरेश मीना मौके पर पहुंचे व शव को बौंली राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाकर मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव मृतक के भाई कजोड़ को सुपुर्द किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात 8 बजे के लगभग थाने में संवासा नदी स्थित एक सरसों के खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची व हालातों का जायजा ले शव को चिकित्सालय लेकर आयी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। थाने से बताया गया कि मृतक संवासा नदी निवासी बृजमोहन कीर 45 वर्ष के बारे में उसके भाई ने जानकारी दी कि वह आदतन शराबी था तथा दो तीन दिन से अपने घर पर खाना नहीं खा रहा था तथा शराब का सेवन कर रहा था। अत्यधिक शराब का सेवन करने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब नदी स्थित सरसों के खेत में उसका शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.