शीशम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव मिलने से शहर में फैली सनसनी-गंगापुर सिटी

शीशम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव मिलने से शहर में फैली सनसनी-गंगापुर सिटी

शीशम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव मिलने से शहर में फैली सनसनी- गंगापुर सिटी

जेसीबी की सहायता से उतारा शव,पोस्टमार्टम के लिए रखवाया मोर्चरी में सदर पुलिस मामले केी कर हरी जांच पड़ताल-गंगापुर सिटी
गंगापुरसिटी के जयपुर रोड स्थित देवनारायण मन्दिर के सामने एक शीशम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पंहुँची। और शव को बमुश्किल पेड़ से उतार कर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर रोड स्थित देवनारायण मन्दिर के नजदीक बीजेपी नेताओं का स्वागत करने के लिए कुछ लोग खड़े हुए थे । तभी कंडे बीनने वाली दो महिलाएं पेड़ पर शव होने की बात कहते हुए चिल्लाती हुई आई। जिस पर देवनारायण मन्दिर पर खड़े लोगो ने महिलाओं के बताए अनुसार नजदीक ही एक शीशम के पेड़ पर देखा तो एक युवक का शव पेड़ो की शाखाओं के बीच लटका हुवा था।मौके पर मौजूद लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई । जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नगर परिषद की जेसीबी से पेड़ से उतारकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया गया । इस दौरान मौके पर लोंगों की भीड़ जमा हो गई। स दौरान नगर परिषद के सभापति शिवरतन अग्रवाल, उप सभापति बीरु पुजारी, भाजपा जिला प्रवक्ता महेन्द्र दीक्षित व पार्षद पदम जोशी सहित अन्य जनों मौजूुद थे।
सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पेड़ के ऊपर से निकल रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन के तारों से टच होने पर करंट लगने की वजह से हुई है। मृतक युवक का शव पूरी तरह से काला पड़ चुका है। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नही हो पाई है । बरहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । सदर थाना पुलिस ने बताया कि शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

G News Portal G News Portal
85 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.