व्यापारी पल्लेदार विवाद का निपटारा

व्यापारी पल्लेदार विवाद का निपटारा

व्यापारी पल्लेदार विवाद का निपटारा
सवाई माधोपुर 3 फरवरी। कृषि उपज मण्डी समिति सवाई माधोपुर में चल रहे व्यापारी एवं पल्लेदार विवाद का 3 फरवरी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से निराकरण हो गया।
मण्डी सचिव एस.एस. गुप्ता ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति स.मा. के मुख्य मण्डी प्रांगण में व्यापारी एवं पल्लेदार विवाद के निराकरण हेतु सायं 5 बजे मण्डी प्रषासक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर डाॅ. सूरजसिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दोनो पक्षों की समझाइष कर विवाद का निराकरण किया गया।
मण्डी सचिव ने बताया कि गुरूवार 4 फरवरी से मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का कारोबार नियमित रूप से चलेगा।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.