सेवा भारती ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान – सवाई माधोपुर

सेवा भारती ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान – सवाई माधोपुर

सेवा भारती ने किया पुलिसकर्मियों का सम्मान
सवाई माधोपुर 6 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स.मा. की सेवा भारती इकाई द्वारा कोतवाली थाना एवं कोतवाली महिला थाने में कोरोना वाॅरियर्स पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर महिला कर्मियों को शॉल उड़ाकर एवं पुरुष कर्मियों को गमछा भेंट कर उनको सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक मुकेश, विभाग सेवा प्रमुख रामप्रसाद, नरेंद्र मोहन गौतम, सुरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश मथुरिया आदि अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे। विभाग प्रचारक ने इन कोरोना योद्धाओं तुलना हमारे देश में सीमा पर तैनात सैनिकों से की। उन्होंने बताया कि वहां सामने हमारा दुश्मन होता है और अंदर हमारी इन योद्धाओं के लिए कोरोना दुश्मन था और यह इन लोगों के मैदान में डटे रहने से ही हम कोरोना को हरा पाए हैं। जब पूरा देश लॉकडाउन में घरों के अंदर था तो कोरोना वारियर्स मैदान में लड़ रहे थे और अपना अनुशासन बनाए रखकर अपने हौसलों से इस कोरोना की जंग जीत पाए हैं।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.