सेवा भारती कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न – सवाई माधोपुर

सेवा भारती कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न – सवाई माधोपुर

सेवा भारती कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न
सवाई माधोपुर 17 अक्टूबर। सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत की कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग एवं अधिकारियों की बैठक 16 से 17 अक्टूबर को आदर्श विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम सवाई माधोपुर में आयोजित की गई।
डॉ बृज बल्लभ शर्मा जिला अध्यक्ष सेवा भारती समिति सवाई माधोपुर ने बताया कि बैठक में राजस्थान प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी जयपुर प्रांत के संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद जयपुर प्रांत उपाध्यक्ष कैलाश गोठड़ा क्षेत्रीय मंत्री राधेश्याम का मार्गदर्शन मिला बैठक में कोरोना समय में किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही विभिन्न नवीन सेवा कार्य करने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में जयपुर, अलवर, भरतपुर, सांगानेर, करौली, झुंझुनू, सीकर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, भिवाड़ी, कोटपूतली क्षेत्र के 110 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
71 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.