राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की सातवीं वर्षगांठ मनाई

राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की सातवीं वर्षगांठ मनाई

राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की सातवीं वर्षगांठ मनाई
सवाई माधोपुर 1 मार्च। राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा 1 मार्च को संग्रहालय की सातवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं विशिष्ठ अतिथि टी. के. वर्मा, चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, रणथम्भोर टाइगर रिजर्व, सवाई माधोपुर, तथा श्रीमती नाज रिजवी, डायरेक्टर, राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्षता की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम भारत के सांप मिथक एवं तथ्य नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं ब्रोशर का विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर ने वर्चुअल रूप से केक्टस गार्डन एवं वर्मी कम्पोस्ट पिट का उद्घाटन भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र किशन, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, सवाई माधोपुर, ने दीप जलाकर संग्रहालय की सातवीं वर्षगांठ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने स्वागत उद्बोधन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण जागरूकता के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार प्रकट किये गए। इसी कड़ी में संग्रहालय द्वारा पिछले माह में हुए शैक्षणिक कार्यक्रमों “ऑनलाइन पेंटिंग कॉम्पीटीशन” के विजेता प्रतिभागियों का नाम घोषित किया गया तथा “स्ट्रीट प्ले कॉम्पीटीशन” के प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय विजेता प्रतभागियों को आकर्षक ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में संग्रहालय की वैज्ञानिक सी सुष्मिता अधिकारी ने कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त अतिथियों तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.