सीवरेज का पानी बह रहा रोड़ पर

सीवरेज का पानी बह रहा रोड़ पर

सीवरेज का पानी बह रहा रोड़ पर
सवाई माधोपुर 18 मार्च। वार्ड पार्षद जिनेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड के लोगो ने नगर परिषद आयुक्त व सभापति को सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि वार्ड 20 सेक्टर 2 में कई दिनों से सीवरेज लाइन बन्द हो गई है। जिससे गन्दा पानी रोड पर आ रहा है, क्षेत्र के लोगो द्वारा लगातार दो माह से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते समस्या का समाधान नही हुआ तो बार्ड वासियों के साथ आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान गिर्राज शर्मा, दिनेश, पिंकी शर्मा, सुशीला देवी, हनुमान बैरवा आदि लोग उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.