महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न( निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 के तहत गठित आंतरिक परिवाद समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर में किया गया जिसमें डॉ. तेजराम मीणा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी श्रीमती प्रियंका पसरीजा , सदस्यगण जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम, रामनिवासी वॉर्ड बॉय, राजकुमार अग्रवाल सचिव एनजीओ उपस्थित रहे। बैठक में पीठासीन अधिकारी श्रीमती प्रियंका पसरिजा ने उपस्थित सदस्य गणों के साथ बैठक बिंदुओं के तहत चर्चा कर निर्णय लिए गए। आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने अवगत कराया कि सेक्सुअल हेरसमेंट ऑफ वूमेन एट वर्क पैलेस एक्ट 2013 के तहत वर्तमान तक कोई भी शिकायत आंतरिक परिवाद समिति को वर्तमान तक प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व में गठित आंतरिक परिवाद समिति की एक महिला सदस्य का ट्रांसफर हो जाने के कारण समिति में हुए रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए कार्यालय में पद स्थापित अन्य महिला का चयन सदस्य के रूप में किया जाना है । डा. तेज राम मीना मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी ने बैठक में सुझाव दिए कि कार्यालय परिसर में भी एक बोर्ड का सहजदृश्य स्थान पर प्रदर्शन कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाकर इसका सफल क्रियान्वयन किया जा सके। जिस पर उपस्थित सदस्य गणों ने हर्ष प्रकट किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.