शिवमंदिर ट्रस्ट ने किया कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान – सवाई माधोपुर

शिवमंदिर ट्रस्ट ने किया कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान – सवाई माधोपुर

शिवमंदिर ट्रस्ट ने किया कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान
सवाई माधोपुर : कोरोना महामारी से जिले को मुक्त कराने व प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था अपनी दक्षता व कठिन परिश्रम व समर्पण को देखते हुए 7 जुलाई बुधवार को विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर द्वारा इन कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियों अधिकारियों का सम्मान किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार दानोदिया, उप पुलिस अधीक्षक शहरी क्षेत्र नारायण तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक एससी-एसटी सेल शकील खान, उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा कृष्णा सांमरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वृत राकेश राजोरा का ट्रस्ट द्वारा माल्यार्पण कर दुपट्टा ओढा कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन करते हुऐ इन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया। स्वागत कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री वैद्य नाथू लाल शर्मा, उपाध्यक्ष भगवानदास चैधरी, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, सहमंत्री गिरधारी लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.