बाहर से आने वालों को किया पाबन्द शिवाड़

बाहर से आने वालों को किया पाबन्द शिवाड़

बाहर से आने वालों को किया पाबन्द
शिवाड़ 12 मई। कस्बे सहित क्षैत्र में बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना गाइड लाईन का पालन करने तथा घर में क्वारेंटाईन के लिए पाबन्द किया जा रहा है।शिवाड़ पुलिस चैकी प्रभारी नौशाद खान ने बताया कि बुधवार प्रातः ग्रामीणो से सुचना मिली कि ईस्लामपुरा व रहमानपुरा की ढाणी मे लगभग एक दर्जन लोग अभी गाडी से आये हैं और वह घर जा रहे है। जिस पर चैकी प्रभारी ने मौके पर पहुॅच कर उनसे जानकारी लेते हुए उन्हे पाबन्द किया। इससे पुर्व भी ईस्लामपुरा ढाणी में 22 लोग पोजिटिव आये थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 9 मई को 8 लोगो के जाॅच सैम्पल भेजे थे जिसमे से 6 लोग पोजिटिव आये हैं। बुधवार को 28 लोागो के सेम्पल जाॅच के लिए भेजा है।
शिवाड़ पुलिस चैकी नौशाद खान के नेतृत्व मे पुलिसकर्मियो ने दिनभर फालतु घुमने वाले वाहनो और लोगो पर शिकंजा कस कर कोरोना गाईडलाईन की पालना नही करने पर 28 लोगो के चालान काट कर जुर्माना वसुल किया।

G News Portal G News Portal
68 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.