शिवाड ट्रस्ट कार्मिकों को देगा कोरोना सुरक्षा किट

शिवाड ट्रस्ट कार्मिकों को देगा कोरोना सुरक्षा किट

शिवाड ट्रस्ट कार्मिकों को देगा कोरोना सुरक्षा किट
सवाई माधोपुर 9 मार्च। घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट शिवालय, शिवाड ने कोरोना रोकथाम एवं जागरूकता के लिये विषेष किट तैयार करवाये हैं। मंगलवार को एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी और एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया ने षिवाड में इसकी लाॅंचिंग की।
ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर में 11 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान जिन पुलिसकर्मियों, राजकीय कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी, उनके साथ ही ट्रस्ट के लोग जो महोत्सव आयोजन से जुडे हैं, उन्हें ये किट वितरित किये जायेंगे। इसमें सेनेटाइजर, मास्क, कोविड-19 जागरूकता साहित्य है।
एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी और एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया ने ट्रस्ट के इस कदम की सराहना की तथा इसे कोरोना जागरूकता आंदोलन का अच्छा उदाहरण बताया।

G News Portal G News Portal
54 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.