धुमधाम से मनाई जायेगी शिवरात्री

धुमधाम से मनाई जायेगी शिवरात्री

धुमधाम से मनाई जायेगी शिवरात्री
सवाई माधोपुर 5 मार्च। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा एवं भगवान की विशेष झांकियां सजाई जाएगी। 10 मार्च की रात्रि को भगवान शंकर का रात्रि जागरण ट्रस्ट हॉल में किया जाएगा। 11 मार्च को शिवरात्रि के दिन सुबह 5 बजे विद्वान पंडितों द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया जाएगा व महा आरती की जायेगी। इस अवसर पर कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतया पालना की जाएगी। मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा व सैनिटाइजर की भी पूर्ण व्यवस्था होगी।

G News Portal G News Portal
12 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.