जरूरतमंदों के लिये खुलेगी खुशियों की दुकान
सवाई माधोपुर 19 मार्च। नगर परिषद शहर में आश्रय स्थलों पर जरूरतमंदों के लिये खुशियों की दुकान खोलेगी।
निदेषालय स्वायत्त शासन विभाग के निर्देष पर डीएलबी डायरेक्टर दीपक नन्दी ने सभी निकायों को आश्रय स्थलों पर अन्दर व बाहर संचालित नेकी की दीवार को समेकित करते हुए आमजन के लिए खुषियों की दुकान शुरू की करने के निर्देष दिए है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर में आश्रय स्थल गौरव पथ पर 5 फीट से लेकर 20 फीट जगह दुकान के लिये आवंटित कर शीघ्र खुषियों की दुकान संचालित की जायेगी। नगर परिषद द्वारा संचालित की जाने वाली खुषियों की दुकान आमजन के लिये वरदान साबित होगी। उन्होंने आमजन से घर पर रखी अनुपयोगी वस्तुए जैसे कपड़े, खिलौने, किताबे, जूते-चप्पल आदि सामग्री जिनका उपयोग नही करते है और वह किसी जरूरतमंद के काम आ सकती है, ऐसी अनुपयोगी सामग्री खुषियों की दुकान पर लाने की अपील की