35 हजार 931 में से अब तक 14 हजार 565 जनों ने लगाए टीका
कम मात्रा में वैक्सीन लगने से तीन चिकित्सकों को दिया कारण बताओं नोटिस-गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी उपखंड व वजीरपुर क्षेत्र में अब तक 35 हजार 931 में से अब तक 14 हजार 565 से अधिक जनों ने कोरोना के टीके लगाए गए है।
तीसरे चरण में 60 साल से अधिक के बुजुर्गो और 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमारी वाले लोगों के टीके लगाए जा रहे है।
ब्लाक सीएमएचओ बत्ती लाल मीना ने बताया कि जिन केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन के टीके कम प्रतिशत में लगने से तीन चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया है।
जिनमें मेंडी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार दोपहर एक बजे तक दो जनों के वैक्सीन लगाई गई है। इस कारण स्वास्थ्य केन्द्र पर डयूटी पर तैनात डॉ.भारती मीना को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार मीना बडौदा केन्द्र और गंगापुर सिटी के हिगोटिया केन्द्र पर कम मात्रा में वैक्सीन लगने पर दो चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
ब्लाक सीएमएचओं डॉ. बत्ती लाल मीना ने बताया कि केन्द्र के प्रत्येक चिकित्सकों को लोगों के प्रतिदिन 200 कोरोना की वैक्सीन के टीके लगवाना अति आवश्यक है। अन्यत्रा उस चिकित्सिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में टीका मुक्त में लग रहा है। निजी अस्पतालों में 250 रुपए प्रति डोज देने होंगे। यानी यहां दोनों डोज के 500 रुपए लिए जाएगें।
उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में प्रति डोज 100 रुपए सर्विस चार्ज ओर 150 रुपए टीके के लगेंगे। सरकार इन्हें प्रति डोज 150 रुपए में देगी। बुजुर्ग व 45 साल से अधिक कराए ऑनलाइन पंजीयन ब्लाक सीएमएचओ बत्ती लाल मीना ने बताया कि बुजुर्ग व 45 साल से अधिक उम्र के लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीकाकरण केन्द्रों पर निर्धारित तिथि पर टीका लगवा सकते है। बुजुर्गो के लिए रजिस्ट्रेशन का दूसरा विकल्प भी है। जो तकनीकी अनुभव नहीं रखते है ये लोग टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर पंजीकरण कराने के साथ टीका लगवा सकते है। वही पहला डोज लगवाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवानी जरुरी है।
कोई रोग हो ओर उम्र 45 से ज्यादा तो लगवाएं टीका :
ब्लाक सीएमएचओ बत्ती लाल मीना ने बताया कि 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए 20 गंभीर बीमारियों की सूची जारी हुई है। इसमें हार्ट ट्रांसप्लांट, हदय 40 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो, बीते एक साल में हार्ट अटैक आया हो, हदय रोग, आर्टरी डिसीज, बायपास सर्जरी, हाईपर टेंशन,10 साल से डायबिटीज हो या उसकी दवा ले रहे हो, बीपी और मधुमेह के कारण स्ट्रोंक, किडनी/लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी खराब हो चुकी हो, डायलिसिस हो रहा हो, इम्यून सिस्टम कमजोर हो ओर उसकी दवा ले रहे हो। गंभीर सांस की बीमारी,किसी तरह का कैसर हो आदि जैसे रोग शामिल है।