श्री राम-जानकीजी का हुआ विवाह
सवाई माधोपुर 5 अक्टूबर। शहर के रामलीला मैदान में नगर रामलीला मंडल समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला अपने परवान पर है।
समिति के प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राम विवाह की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या से रामजी की बारात जनकपुरी पहुँची। जानकी का पाणिग्रहण संस्कार हुआ। शहर वासियों ने कन्यादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नकद राशि एवं वस्तुएं भेंट कर पूण्य कमाया। ज्योनार के समय बाहर से बुलाये गए कलाकारों द्वारा गाने वाली मीठी मीठी गालियां विशेष आकर्षण रहीं।
समिति संरक्षक हरी शंकर शर्मा एवं महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधबार को राम वनवास की लीला का मंचन होगा जिसमें केकई-मंथरा संवाद, केकई-दशरथ संवाद, दशरथ- सुमंत संवाद, लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद मुख्य आकर्षण रहेंगे। समिति अध्यक्ष रामजी लाल जोशी, मंत्री ओमप्रकाश सेन,उपाध्याय सीताराम सैनी,कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंसारी ने शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला का मंचन ऑन लाइन देखने की अपील की है।