श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निधि संग्रहण शुरू-शिवाड

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निधि संग्रहण शुरू-शिवाड

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निधि संग्रहण शुरू
शिवाड 21 जनवरी। कस्बे मे श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण के लिए निधि संग्रहण का शुभारम्भ कल्याण मन्दिर से प्रारम्भ हुआ। अभियान मे 2 लाखा 16 हजार आठ से रूपये का धन संग्रह किया गया। निधि संग्रहण की शुरूआत भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माला पहनाकर दिनेश मणिरत्नम ने किया।
विकास गुर्जर ने बताया कि प्रान्तीय सह प्रमुख बौद्धिक दिनेश मणिरत्न ने कल्याण के मन्दिर मे बैठक ली। बैठक मे स्थानीय संघ कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को अभियान की रूपरेखा की जानकारी देकर धन संग्रह अभियान के लिए घर घर जाने के लिए टोली बनाई एवं समय का समर्पण का संकल्प लिया। धन संग्रह की शुरूआत प्रमुख समाज सेवी बद्री मितल, जितेन्द्र वैष्णव ने 51 हजार तथा ओम प्रकाश गुप्ता, विनय जैन, खेमचन्द गर्ग, रवि प्रकाश दाधीच, विमल चन्द जैन आदि ने 11 हजार एवं विपिन जैन, चन्दु जैन, मोहन पाराशर, रामगोपाल पीपल्या वाले, विष्णु गौतम ने 51 सौ रूपये एवं अजय वाजपेयी ने 71 सौ रूपये राशि समर्पण की।
ग्राम सारसोप मे भी चारभुजा मन्दिर मे चैथ का बरवाडा खण्ड के संयाजेक नीरज सिंह ने बैठक लेकर निधी संग्रहण किया जिसमे सर्वसमाज के लोगो ने भाग लेकर घर घर जाने के लिए टीम का गठन किया। इस दौरान हरकेश मीणा ने 21 हजार रू की राशि दान दी एवं वहा उपस्थित लोगो ने 20 हजार रूपये का सहयोग किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.