सिम्पल फाउंडेशन ने दिया महिला कर्मवीर सम्मान

सिम्पल फाउंडेशन ने दिया महिला कर्मवीर सम्मान

सिम्पल फाउंडेशन ने दिया महिला कर्मवीर सम्मान
सवाई माधोपुर  सवाई माधोपुर के विकास हेतु कार्यरत सिम्पल फाउंडेशन के द्वारा अध्यक्ष सिम्पल व्यास के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला थाना में आयोजित सम्मान समारोह में सिम्पल व्यास द्वारा समाजहित में अपने पारिवारिक दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुये दिन रात जांबाजी से अपने राष्ट्र व समाज के लिये कर्तव्यों का पूर्ण निर्वहन करने के लिये उन्हें माल्यार्पण करते हुए महिला कर्मवीर सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में पुलिस उपअधीक्षक कृष्णा सामरिया, महिला थाना प्रभारी इन्स्पेक्टर ब्रजबाला सिंह, अपराध सहायक इन्स्पेक्टर कुसुम मीणा, हैड कांस्टेबल ज्योति सिंह, हैड कांस्टेबल अनीता मीणा, कांस्टेबल संतोष कुमारी, कांस्टेबल लाली गुर्जर, कांस्टेबल ममता शर्मा, कांस्टेबल दीपिका जादौन, हैड कांस्टेबल सीमा चैधरी, हैड कांस्टेबल कामना चैधरी, हैड कांस्टेबल कैलाश कुमारी, हैड कांस्टेबल साधना सिंह चैहान, कांस्टेबल ज्योत्स्ना चैधरी, कांस्टेबल ऋषि मेहरा, कांस्टेबल मीरा गुर्जर, कांस्टेबल कमलेश गुर्जर, कांस्टेबल अनुसुईया शर्मा,
कांस्टेबल मोनिका गौत्तम को माला पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास, संस्थापक बलदेव व्यास, ऋषि मेहरा, मनीष लोधा, महेंद्र महावर, मनराज गुर्जर, पायलेट गुर्जर, राहुल मीणा कब्बू, गौरव महावर, हिम्मत सिंह, लक्की शर्मा आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.