सिम्पल फाउंडेशन ने शहीद के परिवार को बांधी राखी

सिम्पल फाउंडेशन ने शहीद के परिवार को बांधी राखी

सिम्पल फाउंडेशन ने शहीद के परिवार को बांधी राखी
सवाई माधोपुर 23 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिम्पल फाउंडेशन के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के शहीद कल्याण शर्मा के शहर स्थित घर जाकर उनके परिवार को राखी बांधी गयी।
सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व एक दूसरे की रक्षा हेतु संकल्प का दिवस है, अमर शहीद कल्याण शर्मा ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी की रक्षा की थी। आज ऐसे वीर शहीदों की वजह से ही हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इसीलिए इस पर्व पर हमने उनके परिवार को राखी बांध कर यह संकल्प लिया कि आपके पूर्वजों ने हमारे देश की रक्षा की थी अब हम उनके सम्मान की रक्षा करेंगे।
सर्वप्रथम शहीद कल्याण शर्मा के चित्र के समक्ष राखी अर्पित की गई फिर उनके पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र, पौत्रवधूओं, प्रपौत्रों व प्रपौत्रियों को राखी बांधी गई तथा उनके घर के दरवाजे पर भी राखियाँ बांधकर सुरक्षा व सम्मान प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर शहीद पुत्र शम्भूदयाल शर्मा ने कहा कि पिछले 6 महीने से सिम्पल फाउंडेशन कल्याण शर्मा की 21 वर्षों से उपेक्षित रखी मूर्ति की स्थापना के लिए संघर्षरत है और अब ऐसा लगता है कि जल्द ही उनको ससम्मान स्थापित किया जाएगा।
सिम्पल फाउंडेशन की तरफ से लक्की गौतम, गौरव महावर, तुलसीराम गौतम, राहुल मीणा आदि ने शहीद के परिवार को राखियाँ बांधी।

G News Portal G News Portal
47 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.