स्मृति वन बन रहा है बोली क्षेत्र में पर्यटन में मिसाल  – बौंली

स्मृति वन बन रहा है बोली क्षेत्र में पर्यटन में मिसाल – बौंली

स्मृति वन बन रहा है बोली क्षेत्र में पर्यटन में मिसाल

बौंली .. उपखंड मुख्यालय बौंली का गुप्तेश्वर सेवा समिति परिसर जहां पर अभी-अभी समिति ने स्मृति वन योजना चलाई है। जिसकी पूरे जिले में चर्चा है। और चर्चा इस बात की है की यहां अरावली पर्वत माला कि इस पहाड़ी में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर है। और मंदिर को चमकाने में लगे हैं, यहां के कार्यकर्ता। उनकी मेहनत, उनके हाथों से की जा रही मेहनत। आज पूरे जिले में चर्चा का विषय बन रही है।
बुधवार को यहां श्री रतनलाल मीठालाल मीणा फाउंडेशन बामनवास के संस्थापक डॉक्टर शिवराज सिंह मीणा के आह्वान पर स्वर्गीय मीठा लाल मीणा की पुण्य तिथि के अवसर पर श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन बौंली परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय उपखंड अधिकारी बद्री नारायण मीना, कार्यवाहक तहसीलदार बृजेश मीणा, स्थानीय सरपंच श्रीमती कमलेश देवी जोशी, वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के निवर्तमान प्रिंसिपल हनुमान जोशी, डूंगर सिंह गुर्जर रिटायर्ड थानाधिकारी, गिरिराज गर्ग दहलोद वाले, राम अवतार जयसवाल, ओम प्रकाश जोशी समिति संरक्षक, जयप्रकाश जी सेन अध्यक्ष समिति, बुद्धि प्रकाश जांगिड़, सीताराम सैनी, राजकुमार राजोरा, श्याम बोहरा, समिति सदस्यों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। एवं वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षा का संकल्प लिया गया। श्री रतनलाल मीठालाल मीणा फाउंडेशन के डॉक्टर शिवराज सिंह मीणा द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार वृक्षारोपण करने एवं सामाजिक सरोकार के कार्य फाउंडेशन द्वारा करते रहने का आश्वासन दिया गया।

देखें  वीडियो

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.