कोरोना योद्धाओं को दिया सोशल हीरो अवार्ड
सवाई माधोपुर 11 जुलाई। सिम्पल फाउंडेशन द्वारा सवाई माधोपुर के कोरोना योद्धाओं के लिए सोशल हीरो अवार्ड के द्वितीय चरण का वर्चुअल आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना काल में लोगों द्वारा किए गए समाजसेवी प्रयास व महत्वपूर्ण सेवा कार्यों को देखते हुए सोशल हीरो अवॉर्ड कोरोना वॉरियर सम्मान दिया गया।
सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास एवं संस्थापक बल्देव व्यास ने बताया कि सवाई माधोपुर में जन सेवा कार्य करने के लिए द्वितीय चरण 40 से अधिक कोरोना योद्धाओं को सोशल हीरो अवार्ड दिया गया जबकि प्रथम चरण में 70 से अधिक योद्धाओं को या सम्मान दिया गया था। द्वितीय चरण में कुंजबिहारी अग्रवाल (अध्यक्ष, विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट), नाथूलाल गौत्तम (अध्यक्ष, गौत्तम आश्रम, स.मा.), अल्का शर्मा (पूर्व पार्षद), अजय बंसल (सचिव, बार एसोसिएशन), हरकेश मीणा (महामंत्री, अधिवक्ता परिषद्), डॉ. वीरेंद्र सिंह सोढा (प्रदेश मंत्री, सीमा जनकल्याण समिति, राज.), सावित्री शर्मा (पार्षद, गंगापुरसिटी), बनवारी लाल मथुरिया (अध्यक्ष, माथुर वैश्य शाखा सभा, खंडार), अनीता गर्ग (अध्यक्ष, खुशी महिला सेवा समिति), शोयब अंसारी, कुंदन टांक, आमिर खान, लक्ष्मीकांत मीणा, दीपिका सिंह, रामप्रताप सिंह चैहान, डॉ. रविन्द्र आचार्य, मानसिंह गुर्जर, ललित शर्मा, महेश सोनी, अजहरुद्दीन खान, ऋषि मेहरा, प्रेमराज मीणा, नफीस मोहम्मद, राजेश सैनी, सुरेन्द्र कुमावत, पायलेट गुर्जर, मनराज तंवर, रमेश चन्द मीणा (राहुल), गौरव महावर, लक्की शर्मा, रामप्रसाद चैधरी, महेंद्र महावर, आशाराम गुर्जर, टीकाराम गुर्जर, युवराज सिंह, मोतीलाल मीणा को सोशल हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया।