समाजसेवी रामराय बने नमो नमो मोर्चा भारत सवाईमाधोपुर के जिला महामंत्री । शिवाड़
11अगस्त – नमो नमो मोर्चा भारत की सवाईमाधोपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष मूर्ति मीना , प्रदेश प्रवक्ता डॉ मधूमुकुल चतुर्वेदी एवं जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अनुशंसा पर शिवाड़ क्षेत्र के टापुर निवासी रामराय चौधरी को नमो नमो मोर्चा भारत के सवाईमाधोपुर जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया हैं । चौधरी ने बताया कि वह “नमो नमो मोर्चा भारत” के नियमों लक्ष्यों और अनुशासन को ठीक रखते हुए , अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे । रामराय चौधरी विगत कई वर्षों से भारत के प्रसिद्ध श्री घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट में प्रबन्धक के रूप में अपनी सराहनीय सेवाएं देते आ रहे हैं ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.