समर्थ इंडिया की ओर से समाजसेवी महिलाओं सम्मान गंगापुर सिटी

समर्थ इंडिया की ओर से समाजसेवी महिलाओं सम्मान गंगापुर सिटी

समर्थ इंडिया की ओर से समाजसेवी महिलाओं सम्मान
गंगापुर सिटी 9 मार्च। समर्थ इंडिया की ओर से अध्यक्ष डॉक्टर सरिता बंसल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में फागोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह मनाकर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
समर्थ इंडिया के मीडिया प्रभारी मदन मोहन गर्ग ने बताया कि सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ समारोह की शुरुआत की गई। समारोह में कलाकारों द्वारा कालबेलिया डांस स्वागत डांस घूमर डांस की प्रस्तुति दी गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं की भी प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता वर्षा नाटाणी रीना पालीवाल उषा सेठी राधा दिक्षित नगर परिषद सभापति की पत्नी रेखा अग्रवाल शिप्रा गोयल ममता गोयल गुंजन शर्मा सावित्री शर्मा कल्पना शर्मा विमला मीणा सहित शहर की सैकड़ों गणमान्य महिलाएं मौजूद रही। समर्थ इंडिया की अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल द्वारा कोरोना काल में मास्क वितरण भोजन वितरण आदि समाज सेवा के कार्य करने पर उनका सम्मान करते हुए उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.