शिविर आयोजित कर पंचायतों के बिजली बिल से संबंधी प्रकरणों का करें निस्तारण

शिविर आयोजित कर पंचायतों के बिजली बिल से संबंधी प्रकरणों का करें निस्तारण

शिविर आयोजित कर पंचायतों के बिजली बिल से संबंधी प्रकरणों का करें निस्तारण
सवाई माधोपुर, 8 अप्रैल। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ग्राम पंचायतों के जनता जल योजना एवं अन्य योजनाओं में बकाया बिजली बिलों के प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए बिजली निगम के साथ शिविर आयोजित कर समस्या समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बिजली निगम एवं पंचायत के साथ आपसी समन्वय बनाते हुए बिजली के बकाया बिल, अधिक राशि सहित अन्य प्रकरणों के लिए शिविर की तिथियां भी तय की है। शिविर में संबंधित पंचायतों के सरपंच/सचिव एवं बिजली निगम के अधिकारी ग्राम पंचायतों के बिजली बिल, बकाया राशि से संबंधी प्रकरणों की वस्तुस्थिति देखकर प्रकरणों का निस्तारण करेंगे।
उन्होंने पंचायत समिति गंगापुर व बौंली में सोमवार, बामनवास, चौथ का बरवाडा में मंगलवार, खंडार में बुधवार एवं सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायतों के लिए शुक्रवार को शिविर लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में सरपंच/सचिव एवं बिजली निगम के अधिकारी प्रकरणों को एक दूसरे के समक्ष रखकर समाधान करवाएंगे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.