कोविड टीकाकरण का विशेेष अभियान कल 

कोविड टीकाकरण का विशेेष अभियान कल 

कोविड टीकाकरण का विशेेष अभियान कल
सवाई माधोपुर 28 सितम्बर। जिले में बुधवार को कोविड टीकाकरण का विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। जिले को हाल ही में 40000 डोज कोविशील्ड व 7000 डोज कोवैक्सीन मिली हैं। जिले में कुल 333 स्थानों पर टीकाकरण होगा। टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड अथवा अन्य परिचय पत्र साथ लेकर जाना होगा।
जिला आईईसी समन्वयक ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक संख्या में जिलेवासियों का टीकाकरण करने के लिए अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को 209 कोरोना सैम्पल की जाॅंच की गई जिनमें से 1 भी पाॅजिटिव नहीं आया। वर्तमान में जिले में 1 ही एक्टिव केस है जो होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.