पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में होगी शिवजी की श्रावण मास की विशेष पूजा-अर्चना

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में होगी शिवजी की श्रावण मास की विशेष पूजा-अर्चना

गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के आमजन की खुशहाली व वैभव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा शिवजी का जलाभिषेक व सहस्त्रघट कार्यक्रम

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में होगी शिवजी की श्रावण मास की विशेष पूजा-अर्चना

पिछले 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के आमजन की खुशहाली व वैभव के लिए श्रावण मास में शिवजी का जलाभिषेक व विशेष पूजा की जाती है भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इसके अंतर्गत गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा प्रत्येक सोमवार को श्रावण मास में शिवजी की विशेष पूजा व जलाभिषेक किया जाता है और अंतिम सोमवार को सवाईमाधोपुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीउघाड़मल बालाजी पर सहस्त्र घट के कार्यक्रम के उपरांत भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को यह पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जायेगा जिसके अंतर्गत प्रारम्भ में कार्यकर्ताओं व आमजन के सहयोग से पूर्व विधायक गुर्जर के नेतृत्व में गंगापुर शहर के धार्मिक हृदय स्थल चौक वाले बालाजी पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार 26 जुलाई 2021 को प्रातः7:30 बजे से शिवजी का जलाभिषेक विशेष पूजा अर्चना पण्डित मोहन आचार्य के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ की जायेगी अतः गंगापुर शहर के समस्त भक्तगणों सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण आमंत्रित रहेंगे

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.