ह्र्दयस्थल चौक वाले बालाजी शिव पंचायत पर की गयी शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में सम्पूर्ण गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली,वैभव के लिए किया गया कार्यक्रम
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी की ओर से शहर के धार्मिक ह्र्दयस्थल चौक वाले बालाजी पर प्रातः 7:30 बजे पहुंचकर पं.मोहन आचार्य के सानिध्य में विशेष मंत्रोच्चारण के माध्यम से भक्तगणों, भाजपा पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में स्थित शिवपंचायत के समस्त देवी-देवताओं सहित महादेव(शिवजी)भगवान को विल्व पत्र,फल-फूल,गुलाल से श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के आमजन की खुशहाली व वैभव के लिए प्रार्थना की गयी भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण बम बम भोले, हर हर महादेव,जय जय शिव शंकर,हर-हर शम्भू के जयकारों से गूंज उठा उपरोक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज बंसल,जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना,मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा पुजारी,एडवोकेट नवीन शर्मा,महामंत्री मिथलेश व्यास,प्रवक्ता धनेश शर्मा,पार्षद कमलेश महावर,भवानी गुर्जर, गिर्राज गुप्ता, गोविन्द पाराशर, बबलू चौधरी,के. के. झाम,कौशल बोहरा,राधेश्याम बुकसेलर,सूरजमल जाट,देवेश पितलिया,नारायण महावर,गोपाल गर्ग,दिनेश जोशी,नितेश मोदी,संदीप सिंह,जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता,शहर के भक्तगण उपस्थित रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.