तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दोनों सवारों की हुई मौत
मलारना चौड़,
लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर रसूलपुरा गांव के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाडोती चौकी पुलिस इंचार्ज बाबूदीन खान ने बताया कि बाइक सवार सितोड निवासी प्रेमराज गुर्जर व गंगासहाय निवासी बाड देहरी तहसील बामनवास, सुबह सवाई माधोपुर से बाइक द्वारा रवाना हुए थे बाइक को रसूलपुरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने तेजी से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । दोनों मृतकों के शवों को सवाई माधोपुर चिकित्सालय में पहुंचाया गया है एवं फरार पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.