प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को देखकर रविवार को वजीरपुर उपखंड के गांव श्यारोली में सरपंच हुकम सिंह के नेतृत्व में लगातार गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया जा रहा है जिससे गांव के लोग कोरोना संक्रमित नहीं हो। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में गांव में कोरोनापॉजिटिव मिले थे लेकिन उनके प्रयासों से गांव में फ़िलहाल कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वजीरपुर इकाई नगर मंत्री गोपाल चौधरी ने बताया कि प्रदेश में लॉक डाउन का ज्यादा असर नहीं हो रहा है और लगातार संक्रमण की संख्या बढ़ती जा रही है , और काफी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं । इसलिए सभी से अपील है अपने घरों पर रहे और सुरक्षित हैं। और डबल मास्क का प्रयोग करें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.