ग्राम मच्छीपुरा मे श्रीमद् भागवत ज्ञान भक्ति यज्ञ महोत्सव एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आम बस्ती की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,अध्यक्षता नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने की ।
कार्यक्रम में कथा व्यास पंडित त्रिलोक प्रसाद पाराशर एवं गांव के पंच पटेलों के द्वारा पूर्व विधायक एवं एवं सभी अन्य अतिथियों का ग्राम वासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन का बड़ा महत्व होता है, इससे आपस में प्रेम भाईचारा बढ़ता है। मिलजुलकर रहने की प्रेरणा मिलती हैं।
श्रीमद् भागवत कथा के अनुसार किये चरित्र आलोचना एवं बुराई का आता है, दूसरा सबको साथ लेकर भाईचारा बढ़ाता है ।
पूर्व विधायक ने ग्राम वासियों का ग्राम में सत्यनारायण जी के मंदिर की स्थापना की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा,भवानी सिंह पार्षद, वेद प्रकाश पार्षद,लाला सरपंच अमरगढ़, हंसराज गुर्जर सरपंच मीनपाडा,सरपंच तलावड़ा हरिप्रसाद सेठ,मुरारी सेठ,पूर्व सरपंच रामकिशोर गुर्जर, हरि पटेल,नवल पटेल,ठा.गोवर्धन सिंह,ठा.चौरजी,ठा.गोविंद सिंह, धर्मराज सिंह, चन्दन मेम्बर, रामेश्वर नेता जी ,रामकिशोर नेताजी,दीपक जांगिड़, दिलीप गुर्जर, गिर्राज पंडित, नत्थु माली,सुरज्ञान माली,नवल दड़गस,घसिलाल जी एवं समस्त ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.