प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने किया गांवों का दौरा, पूछे लोगों के हाल-चाल।
बामनवास विधानसभा क्षेत्र के रामवतार मीणा प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने कई गांवों का दौरा किया तथा किसानों से रूबरू हुए और समस्याएं जानी।
भाजपा के वरिष्ठ व अस्वस्थ कार्यकर्ताओं के समाचार जाने।
ग्राम हनुत्या,पूरापनेसिह, पीपल्दा,जस्टाना, टोन्ड,टिगरीया, बरनाला, रामसिंहपुरा, फुलवाड़ा, सुंदरी,का दौरा किया।इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार,सरकारी दफ्तरों में लूट, क्षेत्र में बढ़ते अपराध,टिगरीया, करेल के बीच मोरेल नदी पर एनीकट निर्माण की मांग एवं अठ्ठाईस्या क्षेत्र के शेषा गांव में सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
कांग्रेस के इस राज में अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावतें सभी जगह पर सुनने को मिली। सभी किसानों को कमर कस कर भ्रष्टाचार लूट व शोषण के खिलाफ तथा अपनी मांगों को मनवाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का आह्वान किया सभी ने सहयोग का बात कही।
इस दौरान श्री भंवर सिंह जी राजावत ,सुरेंद्र मीणा, रामजी लाल ,भजन लाल मीणा आदि भी उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.