गंगापुर सिटी – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया ने आज जिला सवाई माधोपुर के भाजपा पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया । डा.पूनिया ने कहा कि हमे सकारात्मक वातावरण बनाना है तथा फ्रंटलाइन वॉरियर्स के साथ मिलकर इस वैश्विक महामारी से प्रदेश को बचाना है।
वर्चुअल संवाद में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने इस दौरान क्षेत्र में हुई मोतो पर संवेदना प्रकट करते हुए सभी से कॉविड गाइडलाइन का पालन करने व मास्क लगाने की अपील की।
पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों की जानकारी सूचना पट्ट पर देने की बात कही तथा मरीजों को केवल रैफर किए जाने के बजाय प्राथमिक उपचार एवं हिम्मत देने की बात कही।
वीडियो कांफ्रेंस को प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ,जिला प्रभारी नारायण मीणा ,आशा मीना ,राजेंद्र मीना ,हनुमंत दीक्षित ,लोकेंद्र शर्मा, डॉ. भरत मथुरिया ने भी संबोधित किया तथा कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर संभव सहायता दी जा रही है उसका इस्तेमाल होना चाहिए।
साथ ही जिले में सरकारी अस्पतालों , सीएससी , पीएससी, स्तर पर पार्टी के दो – दो समन्वयक नियुक्त किए गए है जो आम जन को अस्पताल में सही इलाज एवं परामर्श दिला सकें ।वे इस कार्य में सेतु का काम करेंगे।
वीडियो कांफ्रेंस में सरकार से अनुरोध किया गया है कि शादी विवाहों को देखते हुए आम जनता एवं व्यापारियों के साथ सहयोग का रवैया अपनाया जावे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.