लहसोड़ा में नसबंदी शिविर आयोजित-बहरावंडा खुर्द

लहसोड़ा में नसबंदी शिविर आयोजित-बहरावंडा खुर्द

लहसोड़ा में नसबंदी शिविर आयोजित
बहरावंडा खुर्द 13 जनवरी। खंडार तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहसोड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीसीएमओ डॉ. कमलेश मीना के निर्देशन में सोमवार को नसबंदी शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आसपास के गांवों की 30 पंजीकृत महिलाओं की नसबंदी की गयी।
पीएचसी प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि जनरल सर्जन डॉ. चेतराम मीना ने महिलाओं की नसबंदी की। इस दौरान पीएचसी सहायक विनीत कुमार मिश्रा, गोरधन गुर्जर, अजय स्वर्णकार, अभयानंद दाधीच सहित स्टाफ मौजूद था।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.