बामनवास उपखंड के बाटोदा थाना क्षेत्र से अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज ने जाब्ता भेजकर अवैध परिवहन को रोकने की कोशिश की लेकिन अवैध परिवहन करने वाले को पुलिस की सूचना कैसे मिल जाती है और वह अवैध बजरी को खाली करके भाग निकलते हैं थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि सुबह 5:00 बजे सूचना मिली कि निमोद ओर टिकरिया सुखानंद के रास्ते से कई अवैध बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रहे हैं थाना अधिकारी ने जाब्ता भेजा तो अवैध बजरी का खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली खाली करके भाग निकले थाना अधिकारी ने बजरी को ट्रैक्टर और चाठी के माध्यम से चारों तरफ फैल दी ताकि अवैध खनन करने वाले लोग बजरी को वापस ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अवैध परिवहन ना कर सके