पटवारियों का धरना

पटवारियों का धरना

पटवारियों का धरना

सवाई माधोपुर 08 मार्च 2021

सवाई माधोपुर जिले के पटवारियों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । पटवारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है । ग्रेड पे 3600 करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों द्वारा लगातार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है और पटवारियों की मांगों को लेकर सरकार को समय समय पर अवगत भी कराया गया है । बावजूद इसके सरकार द्वारा पटवारियों की मांगे पूरी नही की जा रही है । पटवारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर पटवारियों द्वारा अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार किया गया है साथ ही जिले के सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर है । पटवारियों का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा ग्रेड पे 3600 करने सहित पूर्व में सरकार के साथ हुवे समझौतों की शर्तों व पटवारियों की अन्य मांगों को सरकार द्वारा पूरा नही किया जाता है तब तक पटवारियों का सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा ।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.