लायंस क्लब गरिमा के निशुल्क शिविर में 99 मरीजों के आंखों का किया सफल ऑपरेशन – गंगापुर सिटी

लायंस क्लब गरिमा के निशुल्क शिविर में 99 मरीजों के आंखों का किया सफल ऑपरेशन – गंगापुर सिटी

लायंस क्लब गरिमा के निशुल्क शिविर में 99 मरीजों के आंखों का किया सफल ऑपरेशन
लायंस क्लब गरिमा व श्री श्याम आई हॉस्पिटल दौसा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर पुराने सी पी हॉस्पिटल में शनिवार को लगाया गया जिसमें 144 लोगों की आंखों की जांच की गई इनमें से 102 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित कर 99 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया व 3 मरीजों को आगामी शिविर के लिए स्थगित किया गया ।
लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष लायन मनीष सागवान ने बताया की लायंस क्लब गरिमा के द्वारा अब तक 2360 निशुल्क सफल ऑपरेशन कराये जा चुके है । इस शिविर से पूरे क्षेत्र के गरीब एवम वंचित लोग लाभ उठा रहे है। गरिमा क्लब का उद्देश्य है कि पूरे क्षेत्र से मोतियाबिंद रोग को समाप्त किया जावे। इसके लिए क्लब का प्रत्येक सदस्य तन मन धन से जुटा हुआ है।
क्लब के जॉन चेयर पर्सन लायन पंकज मंगलम ने बताया कि किसी व्यक्ति को आंखों की रोशनी देना एक दूसरा जीवन देने जैसा है इसमें लायंस क्लब गरिमा आमजन के लिए बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है ।
क्लब सदस्य लायन आशीष शर्मा ने बताया की क्लब के सचिव लायन सचिन बंसल एवम लायन सपना बंसल ने अपनी बेटी सखी बंसल के जन्मदिन के उपलक्ष में सभी चयनित मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए गरम वस्त्रों का वितरण किया। वहां उपस्थित सभी मरीजों ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके सुखी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
क्लब गरिमा के शिविर में आये मरीजो ने कहा कि लायंस क्लब गरिमा एक सेवा भावी परिवार की तरह इस कैम्प में सुबह से शाम तक मरीजो की सेवा में जुटे रहता है।
नेत्र कैंप के समन्वयक लायन मुकेश राजाराम मीना ने बताया की लायंस क्लब गरिमा का यह शिविर प्रत्येक शनिवार यथावत चलता रहेगा जिससे अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब अध्यक्ष लायन मनीष सागवान, क्लब प्रशासक लायन कृष्ण कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष लायन सोमव्रत अग्रवाल, सचिव लायन सचिन बंसल, चार्टर अध्यक्ष लायन सौरभ बरडिया, लायन आशीष कुमार शर्मा, लायन मयंक अग्रवाल, लायन पंकज जैन , लायन दीपिका जैन, राजेश बंसल , हेमलता बंसल, हरिप्रसाद बंसल, सरोज बंसल, अतुल खंडेलवाल, सपना बंसल आदि सेवा के लिए मौजूद रहे ।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.