पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण दिए निर्देश
महेन्द्र शर्मा,
वजीरपुर , कस्बे के पुलिस थाने को जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने पुलिस थाने का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उचित निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अभी ज्वाइन किया है। सभी थानों का निरीक्षण किया जा रहा है आज वजीरपुर का भी निरीक्षण करके स्टाफ के साथ में बैठकर के यहां की समस्याओं के बारे में जाना है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए अच्छे से अच्छा क्या कर सकते हैं उस पर चर्चा की गई है।पुलिस की सेवा को अधिक अच्छा कैसे कर सकते हैं इस पर भी बातचीत की गई है। क्षेत्र में बढ़ते हुए मोटरसाइकिल की चोरी करके समझौता राशि लेकर छोड़ देने के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसी समस्याएं पहले से ही है भरतपुर संभाग में ज्यादा देखने को मिल रही है । इन पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास करेंगे। क्षेत्र के बदमाश क्षेत्र में नहीं बाहर भी मोटरसाइकिल चोरी में चोर पकड़े जाते हैं । इन पर पूरी तरह से लगाम लगाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र में बढ़ते स्मैक और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के बारे में पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आज के युवाओं में यह सट्टा व स्मैक का नशा बहुत बढ़ रहा है यह कहां से आ रहा है इसकी सप्लाई को ही रोकने का प्रयास किया जाएगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.