पुलिस अधीक्षक ने किया बरवाडा, शिवाड, बौंली, जस्टाना एवं भाडौती का दौरा

पुलिस अधीक्षक ने किया बरवाडा, शिवाड, बौंली, जस्टाना एवं भाडौती का दौरा

पुलिस अधीक्षक ने किया बरवाडा, शिवाड, बौंली, जस्टाना एवं भाडौती का दौरा
गाइड लाइन की पालना एवं अंर्तजिला चेकपोस्ट पर जांची वाहनों की आवाजाही
सवाई माधोपुर, 19 मई। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को चौथ का बरवाडा, शिवाड, जामडोली बार्डर, बौंली, जस्टाना एवं भाडौती का दौरा कर कोविड गाइडलाइन की पालना तथा वाहनों की आवाजाही की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के जवानों से चेकपोस्ट पर वाहनों की आवाजाही को चेक करने तथा आपात स्थिति के अतिरिक्त अन्य वाहनों को नहीं आने देने की जांच की। उन्होंने लोगों को भी गाइड लाइन की पालना करने तथा कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए घरों पर रहने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने शिवाड चौकी तथा जामडोली के निकट अंतर्जिला बोर्डर चेक पोस्ट पर भी जांच की। बौंली में पुलिस थानाधिकारी सहित पुलिस के जवानांे को गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गैर अनुमत वाहनों के सडक पर आने पर जब्ती एवं सीजर की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा चेक को तोडने के लिए लोगों से गाइड लाइन की पालना करने का आग्रह भी किया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.