सुरेश कुमार ओला ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

सुरेश कुमार ओला ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

सुरेश कुमार ओला ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया
सवाई माधोपुर, 18 जनवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने मंगलवार को सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जिले के 59वें कलेक्टर के पद का कार्यभार सम्भाला।
नव नियुक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
नव नियुक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे केन्द्रीय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, उपखण्ड अधिकारी उदयपुर, उपखंड अधिकारी बाली (पाली), उपखंड अधिकारी माउंट आबू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयपुर स्मार्ट सिटी, प्रबंधन संचालक राजस्थान राज्य परिवहन निगम जयपुर, प्रबंधक संचालक जयपुर सिटी ट्रासपोर्ट एवं आयुक्त नगर निगम जोधपुर एवं डूंगरपुर जिला कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकें है।
नव नियुक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अनुभागों का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अनुभाग प्रभारियों व कार्मिकों के साथ बैठक कर अनुभागवार कार्यो की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। शाम को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति, व्यक्तिगत और जन समस्याओं के समाधान की प्रगति की समीक्षा की।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.