मौके पर ही स्वीकृत हुई सुरेश की दिव्यांग पैंशन

मौके पर ही स्वीकृत हुई सुरेश की दिव्यांग पैंशन

मौके पर ही स्वीकृत हुई सुरेश की दिव्यांग पैंशन
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर। प्रशासन गांवों के संग तहत ग्राम पंचायत हिगोटियां कैम्प आयोजित हुआ। कैम्प में प्रार्थी सुरेश पुत्र किशोर निवासी सलालपुर उपस्थित हुआ और बताया कि दो-तीन माह पूर्व खेत में चारा काटते समय मेरी हाथ की हथेली और अंगुली दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। लेकिन मेरे पास इसके कोई दस्तावेज नही होने के कारण मुझे पेंशन नही मिल रही है। अतः मुझे विकलांग पेंशन स्वीकृत करवाने की कृपा करें।
प्रार्थी के आवेदन पर एसडीएम गंगापुर द्वारा कैम्प में ही आवेदन की जांच करवाकर चिकित्सा विभाग की टीम से जांच करवाकर कैम्प में ही प्रार्थी का विकलांग प्रमाण पत्र बनवाया गया। उसके बाद प्रार्थी के जनआधार कार्ड में विकलांग प्रमाण पत्र के अनुसार ईमित्रा के माध्यम से परिर्वतन करवाकर एवं साथ ही पेंशन का आवेदन ऑनलाइन करवाकर विकास अधिकारी गंगापुर सिटी को प्रार्थी के उक्त आवेदन पर तत्काल नियमानुसार पेंशन स्वीकृत करने की कार्यवाही करवाने निर्देश दिये गए एवं प्रार्थी की विकलांग पेंशन स्वीकृत करने की कार्यवाही कैम्प के दौरान की पूरी करवाई गयी।
मौके पर ही विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने एवं पेंशन स्वीकृत किये जाने पर सुरेश ने प्रशासन एवं सरकार का आभार व्यक्त किया तथा शिविर को सभी के लिए उपयोगी बताया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.