आयुर्वेदिक चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण – चौथ का बरवाड़ा

आयुर्वेदिक चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण – चौथ का बरवाड़ा

आयुर्वेदिक चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण
चौथ का बरवाड़ा 19 मई। उपखंड चैथ का बरवाड़ा में आयुर्वेदिक विभाग अतिरिक्त निदेशक भरतपुर इंद्रमोहन शर्मा द्वारा और आयुर्वेदिक चिकित्सालय चैथ का बरवाड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।
इंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर आयुर्वेदिक विभाग हर प्रकार से सतर्क है। आयुर्वेदिक विभाग की गाइडलाइन के अनुसार समय-समय पर ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाकर वितरण किया जा रहा है।
अतिरिक्त निदेशक इंद्र मोहन शर्मा ने सरपंच सीता सैनी से आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन निर्माण करवाने का प्रयास करने की अपील की।
साथ ही शर्मा ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सभी ग्रामीणों से अपने अपने घरों में रहने, सरकार द्वारा जारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा का पालन करने, हल्का सा भी बुखार होने पर या कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करने व गर्म पानी का सेवन करते रहने की सलाह दी।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.