स्वदेशी जागरण मंच का स्वदेशी सप्ताह
सवाई माधोपुर 25 सितम्बर। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी सप्ताह मनाने की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर मैनपुरा विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अजय पतकी व श्रीमती अमिता पतकी प्रांत संघटक मनोहर शरण व प्रांत महिला कार्य प्रमुख श्रीमती अर्चना मीणा तथा सांसद दौसा श्रीमती जसकोर मीणा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को स्वदेशी अपनाने पर बल दिया गया साथ ही स्वदेशी उत्पाद व उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। हमारी भारतीय संस्कृति हमारी वेशभूषा भोजन भाषा भाव इन्हीं के साथ पहचान बनाते हुए स्वदेशी को बढ़ाया जा सकता है इस पर बल दिया गया।