हरियाली तीज पर आश्रम में सजाई झांकी – वजीरपुर

हरियाली तीज पर आश्रम में सजाई झांकी – वजीरपुर

हरियाली तीज पर आश्रम में सजाई झांकी
महेन्द्र शर्मा

यहां निम्बार्क आश्रम में हरियाली तीज पर विशेष झांकी सजाई गई। जिसके दर्शन के लिए भक्त जन बारी बारी से जाने लगे। वही आश्रम में राधा मदनमोहन जी को झूला झुलाया गया। आश्रम के पुजारी बालमुकुन्द भट्ट ने बताया कि हरियाली तीज के पावन पर्व पर राधा मदन मोहन, राधा गोपाल जी व निम्बार्क भगवान के साथ ब्रह्म लीन संत महाराज कृष्ण माधुरी शरण माधुरी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। झांकी के लिए जयपुर से पुष्प मंगवाए गए। साफ सफाई कर पंचामृत से स्नान करवा कर वस्त्र पहनाकर झांकी सजाई।राधा मदन मोहन जी को झूले में विराजमान कर झूला झुलाया गया। जिनको झूला झुलाने का भक्तों ने आनंद लिया। वही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में प्रसादी वितरित की गई।
,

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.