समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का ले संकल्प – अशोक बैरवा

समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का ले संकल्प – अशोक बैरवा

समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का ले संकल्प – अशोक बैरवा
गंगापुर सिटी 10 जनवरी। बैरवा समाज संजय कॉलोनी गंगापुर सिटी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि अशोक बैरवा विधायक खंडार एवं विशिष्ट अतिथि रामकेश मीणा विधायक गंगापुर सिटी की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में शिवचरण बैरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस, मुकेश कुमार बैरवा सरपंच वजीरपुर, बैरवा समाज के जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल सवाई माधोपुर आदि उपस्थित रहे। डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि से कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसमें समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। उसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अतिथियों द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई।
समारोह को संबोधित करते हुए खंडार विधायक अशोक बैरवा ने उपस्थित लोगों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संकल्प दिलवाया और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा ने डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के तीन मूल मंत्रों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को उनका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.