पेंशनर्स कैम्पों का लाभ उठायें

पेंशनर्स कैम्पों का लाभ उठायें

पेंशनर्स कैम्पों का लाभ उठायें
सवाई माधोपुर, 27 अक्टूबर। राज्य बजट घोषणा- 2021 अनुसार 1 जुलाई 2021 से राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के द्वारा आरजीएचएस में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है किन्तु कई कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के द्वारा अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया है। इब पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर कर दी गई है।
जिला कोषाधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में राज्य जीवन बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सवाई माधोपुर में भी हैल्पडेस्क लगाई हुई है। साथ ही पेंशनर्स की सुविधा के लिए कोष एवं उपकोष स्तर पर 28 व 29 अक्टूबर को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिस भी पेंशनर को आरजीएचएस कार्ड बनबाने में समस्या आ रही हो वो सम्बन्धित कोष एवं उपकोष में सम्पर्क कर करें।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.