शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
सवाई माधोपुर 6 सितम्बर। डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर हर वर्ष मनाया जाने वाला षिक्षण सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को बालिका उच्च माध्यमिक आदर्ष विद्या मन्दिर मानटाउन में किया गया। सर्व प्रथम डाॅ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीष शर्मा रहे। मुख्य वक्ता मनमोहन दाधिच पूर्व अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी ने षिक्षकों के समाज के प्रति योगदान के महत्व को समझाते हुये कहा कि बच्चों के विकास में षिक्षक अपनी सहभागिता के साथ उनके उज्जवल भविष्य के प्रति सदैव दीपक की भांति लो समान स्वयं जलकर अपने षिष्यों को उच्चतम स्थान पर स्थापित करने में सदैव लगा रहता है। साथ ही बालकों में श्रेष्ठ चरित्र निर्माण कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं देषभक्त बनने की ओर प्रेरित करता है। कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय की व्यवस्थापिका सुधा तोषनीवाल समिति के सदस्य कैलाष सिसोदिया ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये।
मीडिया प्रभारी हरेकृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य प्राथमिक ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि गिरीष शर्मा के सहयोग से सभी षिक्षकों को श्रीफल, तौलिया, पैन देकर सम्मानित किया गया। जिनमें मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, महेष शर्मा, जमना प्रसाद, राजकुमार महावर, विष्णु प्रजापत, कपिल शर्मा, वन्दना जैन, उषा नागर, ममता शर्मा, ममता गर्ग, नमिता जैन, संध्या आदि को सम्मानित किय गया।