शिक्षकों को लगी वेक्सीन की दूसरी डोज चौथ का बरवाड़ा

शिक्षकों को लगी वेक्सीन की दूसरी डोज चौथ का बरवाड़ा

शिक्षकों को लगी वेक्सीन की दूसरी डोज
चौथ का बरवाड़ा 17 मार्च। सीएससी चैथ का बरवाड़ा के अधीन आने वाले 85 शिक्षक व शिक्षिकाओं को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाई गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैथ का बरवाड़ा सीएससी चैथ का बरवाड़ा के अधीन आने वाले विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों शिक्षिकाओं ने प्रातः 10 बजे से कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी डोज लगवाई।
एसीबीईओ चैथ का बरवाड़ा ब्रज लाल मीणा ने बताया सीएससी चैथ का बरवाड़ा के अधीन आने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 85 शिक्षक व शिक्षिकाओं के दूसरी चरण की कोविड-19 वैक्सीन लग चुकी है। डोज लगने के पश्चात किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट किसी भी शिक्षक व शिक्षिकाओं के देखने को नहीं मिला।
इसी प्रकार का टीकाकरण भगवतगढ़ कुस्तला व शिवाड़ केंद्रों पर भी लगवाया गया। टीकाकरण करवाने वाली शिक्षिकाओं ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है जिसके बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है अतः सभी आमजन इस वैक्सीन को लगवायें।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.