प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली – बाटोदा

प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली – बाटोदा

प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली
बाटोदा 6 जुलाई। परिक्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों द्वारा कोविड-19 की पालना करते हुए बाईक रैली निकाली गई।
संस्था प्रधान कांजी लाल बैरवा ने बताया कि रैली के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में प्राप्त योजनाओं से अवगत करवाया गया व बालकों को अधिक से अधिक प्रवेश लेने वास्ते प्रेरित किया गया। स्माईल 3.0 के तहत् घर पर गृह कार्य देकर विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य को लेकर अभिभावकों व ग्रामवासियों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षक मोहनलाल ढौली, कालूराम प्रजापत, नेतराम मीना, अर्जुन लाल यादव, भगवान सहाय यादव उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.