टीम म्हारो बरवाड़ो ने शुरू किया परिंडा अभियान चैथ का बरवाड़ा

टीम म्हारो बरवाड़ो ने शुरू किया परिंडा अभियान चैथ का बरवाड़ा

टीम म्हारो बरवाड़ो ने शुरू किया परिंडा अभियान
चैथ का बरवाड़ा सामाजिक संस्था म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन चैथ का बरवाड़ा द्वारा मिशन आ री चिड़ी कार्यक्रम के तहत परिंडे लगाओ अभियान शुरू किया गया।
सहयोगी रमाकांत वर्मा ने बताया कि पक्षियों की सुरक्षा व दाना पानी की व्यवस्था के लिए परिंडा लगाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। संपूर्ण कस्बें भर के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों की बालकनी व छत पर, एवं सभी सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने का कार्य कर रहे हैं, इसके साथ ही कार्यकर्ता अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित कर रहे हैं। आमजन को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यकर्ता अपने द्वारा लगाये गए परिंडे के साथ फोटो ले कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन 30 परिंडे लगाए गए। जबकी कुल 100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम मे बिजासन माता मंदिर और ग्वाली पाव महाराज मठ मंे परिंडे लगाए गये। परिंडे लगाने वालों में सोनू जयसवाल, कपिल देव महावर, राहुल सैनी, विनोद सैनी, शकील मंसूरी, विमल सैनी, अनेंद्र आमेरा, रिंकू सैनी, रमाकांत वर्मा, राजेश सैनी, कालू पुजारी अरूण शर्मा, आदि शामिल रहे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.